Category Archives:  LifeStyle

लड़को को कभी पसंद नहीं आती ऐसी आदत वाली लड़कियां, हमेशा रहते है इनसे पीछा छुड़ाने में....

Dec 16 2019

Posted By:  Sunny

अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां लड़को की कुछ आदतों की वजह से उनसे दूर भागती है | लड़को की कुछ आदते ऐसी होती है, जिसकी वजह से कई बार लड़की किसी लड़के को पसंद नहीं करती है | लेकिन ऐसा नहीं है कि ऐसा सिर्फ लड़कियों के साथ होता है, लड़को को भी लड़कियों की कई आदते बिलकुल पसंद नहीं आती है, जिसकी वजह से लड़के लड़की से दूर होने लग जाते है, आज हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानकारी देने आये है |

ऐटिटूड दिखाना


कई लड़कियां बेवजह ही ऐटिटूड में रहती है | उन्हें लगता है कि सब उनके आगे पीछे घूमे, बेवजह रौब दिखाने और नखरे दिखाने वाली लड़कियों से लड़के दूर रहना ही पसंद करते है |



दिखावा करना


कई लड़को को ऐसी लड़कियां भी पसंद नहीं आती है, जो हर बात पर अपने पैसे, बड़े परिवार का रौब झाड़ती है | ऐसी लड़कियां अक्सर अपनी शौहरत और पैसे से दुसरो को नीचा दिखाने में लगी रहती है |

चुगली करना


ये तो सभी जानते है कि लड़कियों के मन में कोई बात टिकती नहीं है, जो लड़कियां हर छोटी छोटी बात की चुगली दुसरो से करने लग जाती है, ऐसी लड़कियों से भी लड़के दूर ही रहते है, क्योंकि लड़के बातो का बतंगड़ बनाना और किसी चीज को बढ़ा चढ़ा कर दिखाना कभी पसंद नहीं आता |

बात बात पर रोना


ऐसा माना जाता है कि लड़कियां संवेदनशील होती है, लेकिन जो लड़कियां जरूरत से ज्यादा संवेदनशील होती है, वे लड़कियां लड़को को पसंद नहीं आती है | कुछ लड़कियों को सिर्फ रोने का मौका चाहिए होता है | इसके साथ ही ये लड़कियां हर छोटी छोटी बात पर मुँह फुला लेती है, जो लड़को को कतई रास नहीं आता है |



फालतू खर्चा


कई लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड का फालतू खर्चा कराने में ही ध्यान देती है | उन्हें वक़्त बेवक़्त अपने बॉयफ्रेंड से गिफ्ट चाहिए होता है | ऐसी लड़कियां धीरे धीरे लड़को के लिए सिर दर्द बन जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर